सिडनी। इन दिनों टीम इंडिया भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेल रही है। मैच का तीसरा दिन तो भारतीयों के लिए अच्छा ही रहा है क्योंकि टीम इंडिया के दो दिग्गजों ने शतक ठोंक कर जहां टीम इंडिया को मुश्किलों से उबारा है वहीं भारत की वापसी के भी आसार मैच में बने हुए है। हालांकि टीम इंडिया पहले ही यह सीरीज हार चुकी है।
लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों में इन चीजों को लेकर कोई मायूसी नहीं है क्योंकि उनका दिन जहां मैदान पर नेट प्रैक्टिस करते शुरू होता है वहीं दूसरी ओर रातें शराब और शबाब में सराबोर रहती है।
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि टीम इंडिया की रातें नाइट क्लबों की पार्टियों में कट रही है जहां खूबसूरत और जवां चेहरे बड़ी ही अदाओं के साथ खिलाड़ियों को जाम परोसते है और हमारे खिलाड़ी इस मेहमानवाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
When cricket players @ImRaina @ashwinravi99 @ImIshant went 2 NYE party @ Ivy, Sydney 😀 @TOIEntertain @timesofindia pic.twitter.com/waPqwjQzZV
— Amin Ali (@aminali83) January 3, 2015 सोशल नेटवर्किंग साइटस् इंडियन लिंक पर किसी राजेश खन्ना नाम के इंसान ने ऐसी ही नाइट क्लबों की पार्टी की तस्वीरें अपलोड की है जिसमें टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन और मोहम्मद शमी जमकर दारू पीते और लड़कियों के साथ डांस करते और सेल्फी खिंचवाते दिख रहे हैं। आप फोटो देखकर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हम सच बोल रहे हैं। तस्वीरों में आप देखिये ईशांत शर्मा ने तो पूरी बोतल को किस तरह से गटक रहे हैं।
Partying it up with india best bowler Ashwin ravi at our New Year's Eve party @BollywoodClubX pic.twitter.com/XzkaqU3nbg
— Raj Khanna (@Raj_Khanna) January 1, 2015 मालूम हो टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के बाद अभी आस्ट्रेलिया में वनडे ट्राईसीरीज खेलेगी और उसके बाद उसे वहीं पर विश्वकप भी खेलना है। भईया यही आलम रहा तो टीम इंडिया का सफर आगे कैसे चलेगा।
Partying it up with the indian cricket team at our New Year's Eve party @BollywoodClubX! pic.twitter.com/xmSGhceEc2
— Raj Khanna (@Raj_Khanna) January 1, 2015