Pics: जब पापा धोनी ने बोला. नन्हीं जीवा ने बदल दी मेरी लाइफ
नई दिल्ली। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पहली बार अपनी 2 महीने की बेटी जीवा के बारे में खुलकर मीडिया से बात की और कहा कि उसके आने से उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई है। उसका रोना, हंसना, धीरे-धीरे मुस्कुराना..सब कुछ मुझे आनंदित करता है।
धोनी ने पहली बार बोला कि जब बेबी का जन्म हुआ था और विश्वकप के लिए आस्ट्रेलिया टूर पर थे, उस वक्त उन्होंने दीवानों की तरह अपनी बेटी को मिस किया था और उसे बयां कर पाना भी उनके लिए काफी मुश्किल था। धोनी ने कहा कि कुछ चीजें समय मांगती हैं और कुछ चीजों की वरीयता आपको तय करनी पड़ती है, ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ और विश्वकप के लिए मैं जीवा के जन्म के वक्त और जन्म के बाद यहां नहीं आ पाया।
लेकिन आईपीएल मैचों के दौरान जीवा हर जगह अपने पापा की गोद में नजर में आती है, धोनी ने कहा कि उसके लिए अभी कोई मायने नहीं रखता कि मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा हूं या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए, वो तो अपने हिसाब से रोती है, सोती है, खेलती है, मुझे यह सब कुछ बहुत अच्छा लगता है, सच कहते हैं लोग एक बच्चा जीवन बदल देता है और मेरी जीवा ने भी मेरी पूरी लाइफ बदल कर रख दी है, मैं बहुत खुश हूं।
धोनी ने बोला. नन्हीं जीवा ने बदल दी मेरी जिंदगी
गौरतलब है जीवा का जन्म 9 फरवरी 2015 को गुड़गांव में हुआ था, जीवा महेन्द्र सिंह धोनी और साक्षी की पहली संतान है। हाल ही जीवा की तस्वीर साक्षी ने ट्विटर पर शेयर की है।
My Doll !! pic.twitter.com/b3TVECkiQz
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) April 20, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

