For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नीदरलैंड में मोदी से मिले सुरेश रैना , कहा- पीएम के पास है गोल्डन विजन

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से नीदरलैंड में मुलाकात की। इस बात का खुलासा रैना के ट्वीट से ही हुआ।

गोल्डन विज़न

गोल्डन विज़न

सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा कि जिस इंसान के पास गोल्डन विज़न है, उन नरेंद्र मोदी से नीदरलैंड में मिलकर काफी अच्छा लगा। रैना के साथ उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी भी थीं।

पीएम मोदी का हाथ पकड़ा

रैना ने अपनी और पीएम मोदी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने पीएम मोदी का हाथ पकड़ा हुआ है। आपको बता दें कि मंगलावर को पीएम मोदी पुर्तगाल, अमेरिका दौरे के बाद नीदरलैंड पहुंचे थे।

रैना फिलहाल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर

रैना फिलहाल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर

रैना फिलहाल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर हैं, उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेला था। हालांकि आईपीएल में उन्होंने धमाकेदार पारियां खेली, बावजूद वो सेलेक्टर्स को लुभा नहीं पाए और इसी कारण उनका चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ।

भारत और नीदरलैंड्स की सोच समान

गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कई वैश्विक मुद्दों पर भारत और नीदरलैंड्स की सोच समान है।नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ यहां जारी एक संयुक्त बयान में मोदी ने कहा कि आज की तारीख में दुनिया एक-दूसरे पर निर्भर तथा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह स्वाभाविक है कि हम न केवल द्विपक्षीय मुद्दों, बल्कि कई वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं।

मैं आपकी जेब में रहूं...

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेग पहुंचे। यहां उन्‍होंने करीब तीन हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि क्‍या आप मुझसे जुड़ना चाहते हो? अगर आप आप चाहते हो कि मैं आपकी जेब में रहूं, तो आप नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कर लो। मैं हमेशा आपके करीब रहूंगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+