बैंगलुरू। पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई टीम इंडिया अपने तीसरे टी20 मुकाबले के लिए बैंगलुरू पहुंच चुकी है। बैंगलुरू पहुंचने के बाद विराट कोहली ने एक सेल्फी इंस्ट्रागाम पर शेयर की है, जिसमें कोहली, धोनी और युवराज नजर आ रहे हैं।
विराट की तरह गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी सेल्फी धोनी संग शेयर की है।
मालूम हो कि टीम इंडिया को 23 मार्च को बांग्लादेश से मैच खेलना है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अपना अगला मैच भी जीतना होगा। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक दो मैच खेले हैं, जिनमें से न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी, वहीं पाकिस्तान को उसने हरा दिया। लेकिन प्लाइंटस टेबल पर वो नंबर तीन पर है जबकि न्यूजीलैंड नंबर एक पर है। इसलिए भारत के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है