नई दिल्ली। टी20 विश्वकप का महादंगल रविवार रात वेस्टइंडीज की जीत के साथ खत्म हो गया। निश्चित रूप से इस रोमांचक टूर्नामेंट का सुरूर पूरे समय छाया ही रहा, जिसकी वजह से ये एक कामयाब प्रोग्राम रहा, हां भारतीय टीम के बाहर होने से जरूर भारतीय खेमा थोड़ा मायूस हुआ लेकिन फिर भी टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने हार के बावजूद दिल जीत लिया।
Rockstar Series: जानिए कोहली क्यों बने यूं 'विराट'?
इन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं टीम इंडिया के वाइस कैप्टन विराट कोहली, जिन्हें टी20 विश्वकप का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। विराट को यह खिताब लगातार दूसरी बार मिला है। विराट ने यह अवार्ड साल 2014 में भी जीता था। विराट ने इस पूरे टूर्नामेंट में 273 रन बनाए हैं। जिसमें 29 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।
हालांकि विराट कोहली पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कोलकाता में रविवार रात मौजूद नहीं थे, उनकी तरफ से उनका अवार्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने ग्रहण किया।