नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी मैदान में जितने गंभीर रहते हैं अपनी बेटी के साथ उतने ही सरल। धोनी को अपने बेटी के साथ वक्त बिताना सबसे अच्छा लगता है। उन्हें जब भी वक्त मिलता है बेबी जीवा के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं गंवाते।
आईपीएल मैच के दौरान भी धोनी ने वक्त निकालकर बेटी के साथ खूब मस्ती की। धोनी और बेबी जीवा की मस्ती की एक तस्वीर साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। साक्षी ने ट्विटर पर ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है माई लाइफ। इस तस्वीर में धोनी ने अपनी छोटी सी जीवा के गोद में अपने सर को रखा है। इस बाप बेटी के प्यार को देख कर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
आपको बता दें कि डैडी धोनी के लगभग हर मैच में जीवा अपनी मां के साथ पहुंच रही है। बेटी की एक झटक पाकर धोनी आनंद से भर जाते हैं तो वहीं जीवा को भी डैडी का इतंजार रहता है।
My life !!! pic.twitter.com/Zv4R06vHGr
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) April 15, 2016