लंदन। रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 180 रनों के भारी अंतर से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।
पाकिस्तान द्वारा रखे गए 339 रनों के लक्ष्य के दबाव में भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया और पूरी टीम 30.3 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया हर क्षेत्र में फेल रही।
बहुत बुरी तरह हारा भारत, निराश फैंस
हार और जीत हर खेल में होती है लेकिन भारत इस तरह से हारेगा, ये कल्पना भी किसी ने नहीं की थी, इसलिए ये हार टीम इंडिया के चाहने वालों को पच नहीं रही है।
फिलहाल आप देखिए टीम इंडिया की हार की तस्वीरें...