मुंबई। आईपीएल का रोमांच अब चरम सीमा पर है, इस रोमांच में तड़का तब लगा जब अपनी टीम केकेआर को चीयर करने टीम के सह-मालिक शाहरूख खान भी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंचे, हालांकि उनकी टीम कल हार गई लेकिन जब तक शाहरूख खान दर्शक दीर्घा में रहे तब तक लोग मनोरंजित होते रहे।
आपको बता दें कि सुपर स्टार शाहरूख खान पूरे तीन साल बाद मुंबई के किसी स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। शाहरूख की कंपनी देने के लिए उनका छोटा बेटा अबराम भी साथ था जिसकी एक झलक पाने के लिए लोग कहीं ज्यादा बेकरार दिखे। लोगों की दीवानगी शाहरूख से ज्यादा अबराम के प्रति देखी गई।
He: We Won?
Me: No Son.
He: Why Papa?
Me: Wat Son! pic.twitter.com/IMS4KgzF3x
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 17, 2015 शाहरूख के साथ बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन और एक्ट्रेस कीर्ति सनन भी स्टेडियम में मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने आखिरी लीग मैच में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ रनों से हरा दिया। इसके साथ ही रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली।