दिल्ली डेयरडेविल के लिए महंगे युवराज, 1 रन की कीमत 6.45 लाख रुपए
बेंगलुरू। आईपीएल 8 में सबसे महंगे बिकने वाले युवराज सिंह के लिए यह सीजन काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। युवराज के खराब प्रदर्शन के चलते उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। यही नहीं इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाने के चलते उनकी बोली की कीमत पर भी सवाल उठने लगे हैं।
16 करोड़ रुपए की कीमत में दिल्ली डेयर डेविल के के लिए खेल रहे युवराज सिंह ने अभी तक 7 मैचों में कुल 127 रन बनाये हैं। ऐसे में अगर उनके 1 रन की कीमत देंखे तो वह 6.45 लाख रुपए बैठती है। यही नहीं दिल्ली की टीम अंक तालिका में भी पांचवे नंबर पर है।
इस पूरे आईपीएल सीजन में युवराज सिंह ने सात इनिंग में सिर्फ 1 अर्धशतक जमाया है। आईपीएल सीजन लगभग अपने आधे पड़ाव को पूरा कर चुका है। कुल 14 मैचों में से 7 मैच में युवराज का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। दिल्ली टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों में युवराज का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। अब तक इस सीजन में दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने कुल 227, ड्युमिनी ने 220 मयंक अग्रवाल ने 150 रन बनाये हैं।
इस आईपीएल में युवराज के प्रदर्शन पर एक नजर
- चेन्नई के खिलाफ- 9 रन
- राजस्थान रॉयल के खिलाफ 27 रन
- किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 54 रन
- सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 रन
- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 रन
- मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 रन
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 2 रन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
