Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह फिर बरसाएंगे मैदान पर रन, जानिए कब और कहां होंगे मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास ले चुके सिक्सर किंग युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर रन बरसाते हुए नजर आएंगे। संन्यास लेने के बाद युवी देश-विदेशों में होने वाली टी20 लीगों में धमाल मचाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा में हुए ग्लोवल टी20 लीग के दाैरान सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर यह आई है कि वो फिर से मैदान पर उतरेंगे। युवराज अबू धाबी में होने वाली टी10 लीग में धमाल मचा सकते हैं।

लीग के अध्यक्ष ने कही ये बात

लीग के अध्यक्ष ने कही ये बात

टी10 लीग का यह तीसरा सीजन 15 से 24 नवंबर खेला जाएगा। इस लीग में आयोजक पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को शामिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह और भी कई बड़े-बड़े नामों को इस लीग में शामिल करना चाहते हैं। अभी नामों की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि अभी बातचीत चल रही है। टी10 लीग के अध्यक्ष और संस्थापक शाजी उल मुल्क ने स्पोर्टस्टार को बताया, कि वे इस समय 16 पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को साइन करने की योजना बना रहे हैं। ‘हमारा फोकस युवराज सिंह को इस लीग का हिस्सा बनाना है। अभी बातचीत की जा रही है और हम युवराज को लीग के लिए साइन अप करने के लिए आश्वस्त हैं।

BCCI को झटका, इस भारतीय क्रिकेटर ने करीब 80 साल की उम्र में लिया संन्यास

 मिली है विदेशी लीगों में खेलने की इजाजत

मिली है विदेशी लीगों में खेलने की इजाजत

युवराज ने 10 जून को भारतीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई से भविष्य में विदेशी लीगों का हिस्सा बनने की इजाजत ली थी। टीम को 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने जून में अचानकर संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद वह कनाडा में ग्लोबल टी 20 में खेलते नजर आए। मुल्क ने बताया हम अन्य बड़े नामों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा ,पिछले साल, भारत के कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने पहली बार टी 10 लीग में भाग लिया और हम उनमें से अधिकांश को बनाए रखने की योजना बना रहे हैं।" 2018 में, जहीर खान, आरपी सिंह, एस बद्रीनाथ, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और प्रवीण तांबे ने पहली बार लीग का हिस्सा बने थे।

क्या कहना है युवराज का

क्या कहना है युवराज का

वहीं युवराज ने इस लीग को लेकर एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, "अभी कुछ निश्चित नहीं है। ये लीग दिसंबर और जनवरी में होंगी, इसलिए अभी समय है। लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं वहां खेलना पसंद करूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं इसका काफी मजा ले रहा हूं। मैंने लगभग 20 साल तक क्रिकेट खेला है और इसने मुझे सब कुछ दिया है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, अब जबकि मेरे ऊपर प्रदर्शन करना का कोई दबाव नहीं है तो मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं।"

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 13:48 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+