Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद शमी के गिरफ्तारी वारंट के बाद क्या बोलीं हसीन जहां

नई दिल्ली: भारत के शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में एक बार फिर से उफान पर आ गई है। ताजा-ताजा समपन्न हुए कैरेबियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शमी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। बता दें कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है, जिस कारण उन्हें 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिया है कि शमी अगर 15 दिन में कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

सामने आया शमी का पत्नी का बयान

सामने आया शमी का पत्नी का बयान

मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं। हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था। इसी मामले में ये वारंट जारी हुआ है। अब इस मामले में शमी की पत्नी का भी बयान सामने आया है।

'शमी सोचते हैं वो पॉवरफुल हैं'

'शमी सोचते हैं वो पॉवरफुल हैं'

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं न्याय प्रणाली की आभारी हूं। मैं पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से न्याय के लिए लड़ रही हूं। आप सभी जानते हैं, मोहम्मद शमी सोचते हैं कि वो बहुत ताकतवर हैं, शमी सोचते हैं कि वो एक बड़े क्रिकेटर हैं। अगर मैं पश्चिम बंगाल से नहीं होती और ममता बनर्जी हमारी सीएम नहीं होतीं, तो मैं यहां सुरक्षित भी नहीं रह पाती। अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की पुलिस मुझे और मेरी बेटी को परेशान करने की कोशिश कर रही थी। यह बस भगवान की कृपा थी कि वे अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए।'

टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खूब नाचे रोहित शर्मा के कैरेबियाई फैंस, VIDEO वायरल

करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं शमी

करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं शमी

बता दें कि बीसीसीआई ने अभी इस मामले में जल्दबाजी दिखाने से इंकार कर दिया है। अभी सबको शमी के भारत आने का इंतजार है। फिलहाल बीसीसीआई का कहना है कि वह पहले शमी की चार्जशीट देखेगा और उसके बाद ही कोई फैसला लेगा। शमी ने हाल में ही सम्पन्न हुई वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 9 विकेट लिए हैं और इस समय वे अपनी फिटनेस और फार्म के आधार पर पीक प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में शमी के करियर पर कोर्ट के इस फैसले का क्या असर होगा, ये अभी देखने वाली बात होगी।

Story first published: Tuesday, September 3, 2019, 16:35 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+