Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब 7 साल के फैन ने अपना ऑटोग्राफ देकर विराट-अनुष्का को चौंकाया, देखें VIDEO

Virat Kohli takes Autograph of 7 yrs old kid, Anushka Sharma gives SHOCKING Reaction |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारत की टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद विश्व टेस्ट चैंपिनशिप का आगाज भी जबरदस्त अंदाज में किया है। इस चैंपियनशिप के तहत दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से जीतने में कामयाब रहा। इसके साथ ही विराट कोहली के लिए कप्तान के तौर पर भी यह दौरा यादगार रहा उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज हुई। कोहली ना केवल ऐसे पहले भारतीय कप्तान बने जिसने कैरेबियाई धरती पर विंडीज का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया बल्कि वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बन गए। विराट कोहली के साथ इस दौरे पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ हैं। कप्तान के अलावा कोहली ने इस दौरे पर एक कपल के तौर पर भी अच्छा समय बिताया है। अनुष्का भारतीय टीम के साथ लगातार बनी रही हैं और इस जोड़ी के साथ एक मजेदार वाकया मंगलवार को तब मिला जब ये दोनों अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे।

7 साल के फैन ने किया 'कमाल'

7 साल के फैन ने किया 'कमाल'

विराट कोहली को अपने फैंस के लिए समय निकालकर ऑटोग्राफ देने, सेल्फी लेने और बातचीत करने के लिए जाना जाता है। मंगलवार को कोहली के साथ अनुष्का भी थीं और ये जोड़ी एक बार फिर से अपने फैंस को ऑटोग्राफ देने में व्यस्त थी लेकिन मंगलवार को ऐसा मजेदार किस्सा हुआ तब हुआ जब इस कोहली को उनका 7 साल का नन्हा फैन मिल गया और उसने कोहली से ऑटोग्राफ मांगने की जगह पर खुद ही अपना ऑटोग्राफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को दे दिया। यह मामला जमैका का है जहां पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा टेस्ट मैच जीता था।

जब कोहली को मिला ऑटोग्राफ-

जमैका में इस कोहली और अनुष्का के पास एक हॉल में 7 साल का बच्चा आता है और अपने साथ एक कागज का टुकड़ा भी हाथ में ले रहा है। सबको लगता है कि यह बच्चा कोहली या अनुष्का से ऑटोग्राफ मांगेगा लेकिन तभी बच्चा कागज पर खुद ही अपने साइन करने लगता है और विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा ये देखकर कुछ समय के लिए थोड़े हैरान हो जाते हैं। कोहली को तो शुरु में कुछ समझ नहीं आता है कि बच्चा क्या कर रहा है लेकिन बाद में जब यह बच्चा अपने साइन किए पेपर को कोहली के हाथ में थमा देता है तो कोहली की हंसी छूट जाती है। इस मजेदार वीडियो को बच्चे के अंकल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

यूएस ओपन से बाहर हुए रोजर फेडरर, ग्रिगोर दिमित्रोव ने पहली बार हराया

'क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना पसंद करोगे'

'क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना पसंद करोगे'

अमित लखानी नाम के ये शख्स लिखते हैं- मेरा 7 साल का भतीजा पहली बार जमैका में है। उसने कोहली को रोका और पूछा कि क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना पसंद करोगे। बता दें कि टीम इंडिया अब भारत आने की तैयारी कर रही है जहां पर उसको 15 सितंबर से अपने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज की शुरुआत करनी है। 3 मैचों की यह सीरीज टी20 होगी जिसके बाद 2 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज भी शुरु होने जा रही है। यह सीरीज भी तीन मैचों की होगी।

Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 10:48 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+