Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi League 2019 : तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज पर दर्ज की रोमांचक जीत

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी 2019 के 72वें मैच में तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को 35-20 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज कर ली है। इस सीजन थलाइवाज का खराब दौर जारी है। यह थलाइवाज की इस सीजन की लगातार पांचवी हार थी। वहीं तेलुगु की यह 12 मैचों में चाैथी जीत रही। वह अंक तालिका में 29 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है जबकि तमिल की यह 13 मैचों में आठवीं हार रही। तमिल तीसरे स्थान पर काबिज है।

इस मुकाबले में तेलुगू को 21 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल को 22 रेड प्वाइंट्स और 8 टैकल प्वाइंट्स मिले। तमिल थलाइवाज ने इस सीजन की शुरुआत में तेलुगू टाइटंस को हराया था और टाइटंस ने उनसे अपना बदला ले लिया है। सिद्धार्थ देसाई ने अच्छा प्रदर्शन किया और 9 प्वाइंट हासिल किए तो वहीं विशाल भारद्वाज ने सीजन का पांचवा हाई फाइव हासिल करते हुए कुल 6 टैकल प्वाइंट हासिल किए। तमिल के लिए अजीत कुमार ने अकेले 14 प्वाइंट लिए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले हाफ के बाद तेलुगु टाइटंस की टीम 19-14 से आगे थी। तेलुगु टाइटंस की तरफ से पहले हाफ में सिद्धार्थ देसाई ने सबसे ज्यादा 6 अंक लिए, वहीं विशाल भारद्वाज और फरहाद मिलाघर्दन ने तीन-तीन अंक लिए। तमिल थलाइवाज की तरफ से पहले हाफ में विनोत कुमार ने सबसे ज्यादा 7 अंक लिए और उनके अलावा राहुल चौधरी ने पांच अंक लिए। दूसरे हाफ में भी तेलुगु टाइटंस ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और विनोत कुमार (14) के शानदार प्रदर्शन के बावजूद तमिल थलाइवाज को हार का सामना करना पड़ा। अजय ठाकुर की गैरमौजूदगी में विनोत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें सहयोग नहीं मिला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
तमिल थलाइवाज:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, शब्बीर बापू, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, हिमांशु, मोहित छिल्लर, पोनप्रतिभन, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

तेलुगु टाइटंस:
रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाई, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाईं।
डिफेंडर: आकाश दत्तू, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, आकाश चौधरी, मनीष, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।

Story first published: Monday, September 2, 2019, 22:44 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+