पारी की शुरुआत करने आए जोनाथन ट्रॉट 187 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 64 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि इयान बेल 52 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 25 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मेहमान टीम मेजबान टीम की पहली पारी के स्कोर 419 रन से 248 रन पीछे चल रही है।
इंग्लैंड क्रिकेट ने धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन (45), पॉल कोलिंगवुड (0) और कप्तान एलिस्टर कुक (21) के विकेट गंवाए हैं। बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन, सकीबुल हसन और अब्दुर रज्जाक ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं।
इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 419 रनों पर सिमट गई। मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 330 रन बनाए थे। पहले दिन की समाप्ति तक 33 रन पर नाबाद लौटे नईम इस्लाम 59 रनों पर अविजित रहे जबकि सैफुल इस्लाम ने 53 रन बनाए।
सैफुल पहले दिन आठ रन पर नाबाद लौटे थे। इसके अलावा रुबेल हसन ने 17 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान ने चार विकेट अपने नाम किए। टिम ब्रेसनन और जेम्स ट्रेडवेल को भी दो-दो सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।