पियक्कड़ की इमेज पर शास्त्री ने शेयर की ऐसी फोटो, ड्रिंक में बताया दिव्य स्वाद
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में पिछला कुछ समय रवि शास्त्री के लिए खास रहा है। विश्व कप के बाद ना केवल उनको विराट कोहली का खुला समर्थन मिला है बल्कि वे एक बार फिर से नए टीम इंडिया के हेड कोच चुन लिए गए हैं। विश्व कप के बाद उनके पहले विदेशी दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है और भारत को क्रिकेट के तीनों फार्मेट में सीरीज जीत नसीब हुई है। इन सब खूबियों के बावजूद शास्त्री भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरों में कभी भी उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए हैं। शास्त्री को बात-बात पर उनको शराब प्रेम के लिए भी ट्रोल किया जाता रहा है।

पियक्कड़ की इमेज का शास्त्री ने दिया जवाब-
सोशल मीडिया पर शास्त्री की इमेज एक आला दर्जे के पियक्कड़ के तौर पर बनी हुई है जिसके चलते उनको बार-बार शराब से जोड़कर ट्रोल किया जाता रहा है। दरअसल शास्त्री की इस इमेज के पीछे का कारण शास्त्री का हल्का-फुल्का अंदाज है जिसके चलते वे कई सार्वजनिक तौर पर ड्रिंक लेते हुए भी काफी सहज महसूस करते हैं। हाल ही में शास्त्री ने विंडीज दौरे पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें शास्त्री दोनों हाथ फैलाकर एंटीगुआ की गर्मी और खूबसूरती दोनों के बारे में बात कर रहे हैं। शास्त्री को इस तस्वीर पर ट्रोल करते हुए यूजर्स ने उनके दोनों हाथों में शराब की बोतलें बना दी थी।
|
ट्रोल होने के बाद शेयर की ड्रिंक के साथ फोटो-
शराब के लिए बार-बार ट्रोल होने के बाद शास्त्री ने अब एक और फोटो पोस्ट की है। ये फोटो भी कैरेबियाई धरती की है। जमैका की इस फोटो पर शास्त्री ने एक बार फिर से एंटीगुआ की हाथ फैलाए हैं लेकिन इस बार उनके हाथ में वास्तव में ड्रिंक का ग्लास था। शास्त्री ने अपने ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा है और ट्वीट करते हुए लिखा है- जमैका में सनी डे। मेरे बाए हाथ में जो है उसका टेस्ट जन्नत के जैसा है।
यूके में अपना दायरा बढ़ाने की तैयारी में है राजस्थान रॉयल्स, वार्न ने बताया प्लान

शास्त्री ने ड्रिंक में बताया जन्नत जैसा स्वाद
ऐसा लगता है कि शास्त्री भी अपनी ड्रिंक की आदतों को लेकर बार-बार ट्रोल होने से ऊब गए हैं और उन्होंने अपने ट्रोलर्स के सामने खुलकर अपने शराब प्रेम का प्रदर्शन किया है। जो भी है शास्त्री को उनके इसी मस्तमौला अंदाज के लिए जाना जाता है। ये पोस्ट काफी चर्चाएं बटोर रही है। बता दें कि शास्त्री जल्द ही भारत लौट आएंगे जहां पर भारत का घरेलू सीजन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से शुरू हो रहा है। इस सीरीज के तहत भारत को तीन टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टी-20 15 सिंतबर से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
