Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल ने की 'यस बॉस' से मुलाकात, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली: लोकप्रिय तौर पर 'यूनिवर्सल बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने हाल ही में सबको तब चौंका दिया था जब उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में विदाई जैसा अभिवादन लेने के बाद भी संन्यास की घोषणा नहीं की। गेल के बारे में जानने वाले ये पहले से कह रहे थे कि गेल कुछ भी कर सकते हैं लेकिन इस बार सबको यकीन था कि गेल संन्यास की घोषणा कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गेल के फैंस को मुस्कराने का एक और मौका मिल गया।

इसमें कोई शक नहीं है कि गेल और उनके फैंस को मुस्कराने के लिए कोई बहाना नहीं चाहिए, वे छोटी-छोटी चीजों में मौज-मस्ती के बहाने ढूंढ लेते हैं। 'यूनिवर्सल बॉस' ने हाल में एक ऐसी ही मुस्कराती हुई फोटो 'यस बॉस' शाहरूख खान के साथ शेयर की है। गेल ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

शाहरूख खान इस समय कैरेबियन आईलैंड पर हैं। शाहरूख ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनिदाद और टोबेगो बेस्ट फ्रेंचाइजी को खरीदा है। वे इसी के सिलसिले में वेस्टइंडीज गए हुए हैं।

बता दें कि गेल 301 ODI मैच खेल चुके हैं। इसी के साथ गेल ने वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा ODI रन और सबसे ज्यादा ODI मैच खेल लिए हैं। उनके नाम 10,480 रन हैं, ऐसा करके उन्होंने लारा का 10,405 रनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

गेल ने अपना अंतिम मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें भारतीय टीम ने गेल का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। विराट कोहली समेत अन्य भारतीय क्रिकेटर गेल के आसपास एकत्र हो गए और उनको शानदार विदाई दी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी भावुक हो गए और खड़े होकर गेल के लिए तालियां बजाने लगे। गेल ने पवेलियन लौटते हुए चिर-परिचित अंदाज में बल्ला पर हेलमेट लगातार दर्शको का अभिनंदन स्वीकार किया।

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 16:15 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+