Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

US Open : 24वें ग्रैंडस्लैम से एक कदम दूर सेरेना, 19 साल की खिलाड़ी से होगी खिताबी जंग

नई दिल्ली। अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने वीरवार को सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को हराकर 10वीं बार यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। सेरेना ने यह मैच 6-3, 6-1 से अपने नाम किया। इससे पहले छह बार की चैंपियन सेरेना ने चीन की युवा खिलाड़ी वांग किआंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में जग बनाई थी। अब सेरेना का खिताबी मुकाबला 19 साल की बियांका एंड्रेस्क्यू से शनिवार को होगा।

यह पिछले छह प्रमुख टूर्नामेंट में सेरेना का चौथा फाइनल है। वह पिछले दो वर्षों से विंबलडन में उपविजेता रही हैं, 2018 में एंजेलिक कर्बर और जुलाई में सिमोना हालेप से सेरेना को हार मिली थी। 15वें नंबर की खिलाड़ी बियांका ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने से ऊपर रैकिंग की खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिच को कड़े मुकाबले में 7-6 (7-3), 7-5 से हराया। दोनों के बीच मुकाबला दो घंटे 12 मिनट तक चला। बियांका यूएस ओपन के सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

सेरेना के पास इतिहास रचने का माैका है। सेरेना 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब से महज एक कदम दूर है। वह मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। टेनिस की दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा ग्रैंड स्‍लैम जीतने का रिकॉर्ड मार्गरेट के नाम है। उन्होंने 24 ग्रैंड स्‍लैम अपने नाम किए है। अगर सेरेना इस बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत जाती हैं तो महिला एकल वर्ग में माग्ररेट कोर्ट के सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। बता दें कि बियांका और सेरेना पिछले महीने की शुरुआत में रोजर्स कप में आमने-सामने हुए थे, लेकिन उस समय अमेरिकी दिग्गज पीठ में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं.

Story first published: Friday, September 6, 2019, 14:28 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+