Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टंप से गिल्लियां हटाकर खेला गया एशेज टेस्ट, क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरी घटना

नई दिल्ली: क्रिकेट में स्टंप का महत्व उसके ऊपर रखी गिल्लियां ही बढ़ाती हैं। अगर गिल्लियां ही ना रहें तो फिर बल्लेबाजों के रन आउट होने और विकेट के पीछे स्टंप होने का आइडिया ही नहीं लग पाएगा। लेकिन एशेज में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला है जिसके चलते अंपायरों को स्टंप के ऊपर से गिल्लियां हटानी पड़ गई।

दरअसल मैनचेस्टर में हो रहे इस मैच के पहले दिन के दौरान तेज हवाओं के चलते अंपायरों को ये फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। उसके बाद ना केवल विकेटों से बेल हटानी पड़ी बल्कि गिल्लियों हटाने के बाद मैच भी जारी रखना पड़ा।

यह मामला मैच के 32वें ओवर में हुआ जब ऑस्ट्रेलिया की पारी चल रही थी। तभी तेज हवाओं ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया। तभी मैदान पर बीच बॉल भी आ गई और उसके बाद तो प्लास्टिक बैग भी आ गया जिसके चलते स्टूअर्ट ब्रॉड को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद हद तो तब हो गई जब विकेट बेल्स के बार-बार गिरने के कारण मैच में देरी होनी शुरू होनी हो गई। उसके बाद अंपायर कुमार धर्मसेना और मारिइस इरामस ने फैसला किया कि इन बेल्स को हटा दिया जाए। ये अपने आपमें एक यूनिक केस है। हालांकि इस फैसले का विरोध इंग्लैंड के कप्तान रूट और गेंदबाज ब्रॉड दोनों ने किया। लेकिन यह फैसला खेल के नियमों के तहत ही लिया गया था।

नियम नंबर 8.5 कहता है, 'अंपायर अगर यह जरूरी समझते हैं बेल्स को हटाने का फैसला ले सकते हैं। अगर वे सहमत हैं तो दोनों ओर के विकेटों पर बेल्स इस्तेमाल नहीं की जाएगी। जैसे ही हालात ठीक होते हैं वैसे ही बेल्स को वापस लगा दिया जाएगा।'

वैसे ये पहला मामला नहीं है जब तेज हवाओं के चलते विकेटों से बेल्स हटाने का फैसला लिया गया। इससे पहले 2017 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मैच में भी ऐसा हो चुका है।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+