Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के सामने 187 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

सुरेश रैना ने शानदार शतक जमाया। वह 60 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए। इस धुआंधार पारी में रैना ने नौ चौके और पांच छक्के जमाए। मैच के आखिरी ओवर में मोर्कल की गेंद पर अब्राहम डिविलियर्स ने रैना का कैच पकड़ा।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने सलामी बल्लेबाज मुरली कार्तिक (0) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। यह विकेट रोरी क्लीनवेल्डट के खाते में गया। उस समय भारत का कुल योग चार रन था। मुरली मैच की दूसरी गेंद पर विदा हुए। मुरली का कैच विकेट के पीछे मार्क बाउचर ने लपका।

इसके बाद दूसरे विकेट के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पेवेलियन लौटे। कार्तिक ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए। उनका विकेट जैक्स कैलिस ने लिया। यह विकेट 32 के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद रैना और युवराज ने पारी को संभाला और 15 ओवर की समाप्ति तक टीम का स्कोर 111 रन तक पहुंचाया।

भारत का तीसरा विकेट युवराज सिंह के रूप में मैच के 16वें ओवर में गिरा। युवराज ने 30 गेंद पर 37 रन बनाए जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल हैं। कप्तान स्मिथ ने क्लीनवेल्डट की गेंद पर युवराज का कैच लपका।

मैच के 19वें ओवर में यूसुफ पठान सात गेंद पर 11 रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर आउट हुए। कप्तान धौनी 16 रन और हरभजन सिंह शून्य रन बनाकर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्लीनवेल्डट ने दो और स्टेन, मोर्कल व कैलिस ने एक-एक विकेट लिए।

वर्ष 2007 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का यह दूसरा मुकाबला है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत ने अपने पहले मुकाबले में शनिवार को अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), मुरली विजय, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, प्रवीन कुमार, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, पीयूष चावला।

दक्षिण अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), जैक्स कैलिस, लूट्स बूसमैन, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल ड्यूमिनी, रोरी क्लीनवेल्डट, मोर्न मोर्कल, डेल स्टेन, वान डेर मर्व।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+