For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test, AUS vs IND: कोहली का खुलासा, बताया क्यों गिल के बजाय पृथ्वी शॉ को दी जगह

Australia vs India Pink Ball Test Match: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को एडिलेड (Adelaide Test) में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिये बीसीसीआई (BCCI) ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली इस टीम में फैन्स से लेकर दिग्गज खिलाड़ी उस वक्त हैरान हो गये जब टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में शुबमन गिल (Shubman Gill) के बजाय पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को ओपनिंग के लिये शामिल किया गया। उल्लेखनीय है कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिये हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 2 तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलें जिसमें पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो 2 बार जीरो पर आउट हुए तो एक बार 19 और एक बार 40 रन बना कर वापस लौटे।

वहीं शुबमन गिल की बात करें तो उनका प्रदर्शन हर पारी के साथ बेहतर होता गया। पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद गिल ने दूसरी पारी में 29 रन बनाये। वहीं अगले मैच में गिल ने 43 और 65 रनों की पारियां खेली, जिसके बाद यह लगभग तय था कि हिटमैन की गैरमौजूदगी में शुबमन गिल को आखिरकार डेब्यू का मौका मिलेगा।हालांकि ऐसा हो नहीं सका।

और पढ़ें: आपके पास है करोड़ों की लॉटरी जीतने का मौका, जानिए कैसे खेलें?

पिंक बॉल टेस्ट मैच (Pink Ball Test Match) के लिये प्लेइंग 11 का ऐलान करने के बाद फैन्स इस सवाल का जवाब पूछने में लग गये कि खराब प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी को क्यों मौका दिया गया जबकि पिछले एक साल से टीम के साथ जुड़े शुबमन गिल अभी भी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं टीम का ऐलान करने के बाद कप्तान विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ किया कि उन्होंने आखिरकार फॉर्म में चल रहे शुबमन गिल के बजाय पृथ्वी शॉ का चयन क्यों किया।

उन्होंने कहा,' पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल दोनों ही टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, यही कारण हैं कि वो दोनों इस दौरे पर टीम के साथ हैं। पृथ्वी शॉ पहले भी टेस्ट क्रिकेट में इस स्तर पर खेल चुके हैं यही कारण है कि उन्हें गिल से ऊपर मौका दिया गया है। मैं इस प्रारूप में उनके खेल में आने वाले बदलावों को देखने के लिये उत्साहित हूं। हालांकि इस मैच में सीनियर खिलाड़ियों को सामने से जिम्मेदारी लेने की जरूरत होगी।'

और पढ़ें: AUS vs IND: क्या भारत पर भारी पड़ेगा गिल-पंत को न खिलाने का फैसला, कोहली से हुई बड़ी गलती

गौरतलब है कि शुबमन गिल पिछले साल आयोजित हुए साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, हालांकि उन्हें अब तक प्लेइंग 11 का हिस्सा बन पाने का मौका नहीं मिल सका है।

Story first published: Wednesday, December 16, 2020, 20:55 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+