
मौसम की रिपोर्ट (Pink Ball Test Match Weather Report)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मैच में जिन फैन्स को बारिश के दखल देने की संभावना को लेकर सवाल है तो उनके लिये यह खबर थोड़ी निराशा लेकर आ सकता है, चूंकि वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच (AUS vs IND Pink Ball Test Match) के पहले दिन ज्यादातर समय मैदान पर बादल छाये रहेंगे। इस दौरान मैदान पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इस दौरान हवा भी 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है। वहीं एडिलेड में सुबह और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना (40-60 प्रतिशत) है। ऐसे में पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित हो सकता है।

पिच रिपोर्ट (Adelaide Pitch Report)
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia Pitch Report) के बीच खेले जाने वाले पहले मैच में एडिलेड की जिस पिच का इस्तेमाल किया जाना है उस पर पिच क्यूरेटर डैमियन ह्यू ने करीब 8mm लंबी घास छोड़ने का काम किया है जिसकी वजह से पिच थोड़ी हरी नजर आ रही है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि गेंदबाजों को यहां पर इस कदर मदद मिलेगी की बल्लेबाज कोने में चला जाये और शॉट लगा पाने में एकदम नाकाम हो जाये। इसका मतलब है कि बॉलर की गेंद इस पिच पर पड़ने के बाद स्किट करके आयेगी। ऐसे में बल्लेबाज को थोड़ा समय पिच पर बिताना होगा जिसके बाद उस पर शॉट लगा पाने में कामयाब हो सकेगा और लंबी पारी भी खेल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (Australia Probable XI)
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है जिसमें उसने पृथ्वी शॉ और ऋद्धिमान साहा को मौका देने का फैसला किया है, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस के दौरान ही अपनी टीम का ऐलान करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले मैच के लिये ऑस्ट्रेलिया की संभावित 11 टीम कुछ ऐसी हो सकती है।
टीम: जो बर्न्स, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड।


Click it and Unblock the Notifications
