For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीयूष चावला ने चुनी ऑल-टाइम टेस्ट XI, सिर्फ 3 भारतीयों को किया शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर पीयूष चावला ने एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र में अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टेस्ट XI का चयन किया है। उन्होंने अपनी टीम में सिर्फ तीन भारतीयों को जगह दी है। हैरानी भरी बात यह है कि उन्होंने माैजूदा समय के खतरनाक विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को टीम से बाहर रखा है जो टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त फाॅर्म कर रहे हैं। चावला ने चार ऑस्ट्रेलियाई, वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी और श्रीलंका, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के एक-एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।

सिर्फ 3 भारतीयों को किया शामिल

सिर्फ 3 भारतीयों को किया शामिल

चावला ने जिन तीन भारतीयों को जगह दी है वो हैं- वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव। चावला ने बताैर ओपनर सहवाग और मैथ्यू हेडन को जगह दी है। ये दोनों दिग्गज अपने समय टेस्ट में ऐसी शुरूआत दिलाते थे जैसे मानो वनडे मैच लगा हुआ हो। वहीं तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग को चुना, जिनके पास अपार अनुभव है। नंबर 4 पर, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को चुना।

कपिल को चुना ऑलराउंडर

कपिल को चुना ऑलराउंडर

ब्रायन लारा को पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना है, जबकि एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखा है। भारत को 1983 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव को पियूष चावला ने ऑलराउंडर के तौर पर अपनी टीम में शमिल किया है। चावला ने दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को 12वें नबंर के खिलाड़ी के तौर पर रखा है। आपको बता दें कि पियूष चावला और जैक कैलिस एक साथ आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके हैं। तेज गेंदबाजी की अगर बात करें तो वसीम अकरम और कर्टली एम्ब्रोस को चुना। वहीं शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन उनकी टीम के स्पिन गेंदबाज होंगे।

पीयूष चावला का ऑल-टाइम टेस्ट XI:

पीयूष चावला का ऑल-टाइम टेस्ट XI:

वीरेंद्र सहवाग, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, एडम गिलक्रिस्ट (wk), कपिल देव, वसीम अकरम, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, कर्टली एम्ब्रोस, जैक्स कैलिस (12 वां)

Story first published: Tuesday, June 23, 2020, 19:39 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+