सीए ने पॉन्टिंग से जवाब मांगा
सिडनी, 10 नवंबर: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पॉन्टिंग से भारत में शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर जवाब मांगा है। पॉन्टिंग पर इस बात का प्रश्न उठाये गये हैं कि उन्होंने नागपुर टेस्ट में जीत के लिए प्रयास करने के बाजाये ओवर रेट किये।
सीए इस बात से इसलिए भी खफा है, क्योंकि नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत से बॉर्डर-गवास्कर सीरीज ड्रा की जा सकती थी। सीए के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने भारत के खिलाफ पॉन्टिंग की खेल रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय भारत छह विकेट पर 166 पर संघर्षरत थी, उस समय पॉन्टिंग ने प्रमुख गेंदबाजों के होते हुए पार्ट टाइम गेंदबाज कैमरन व्हाइट और माइक हस्सी को क्यों इस्तेमाल किया। उस दौरान मिशेल जॉन्सन और ब्रेट ली से गेंदबाजी करवानी चाहिये थी।
सदरलैंड ने कहा कि वो जानना चाहते हैं, कि आखिर क्या वजह रही कि पॉन्टिंग को इस प्रकार के निर्णय लेने पड़े। इसके लिए उन्हें लिखित जवाब देना होगा।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम किसी मैच में निर्धारित से पांच ओवर कम फेंकती है तो उसका कप्तान स्वत: निलंबित हो जाता है।
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने पॉन्टिंग को लताड़ा
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग की यह कहकर आलोचना की है कि नागपुर टेस्ट के चौथे दिन जीत के प्रयास करने की बजाय उन्होंने ओवर रेट को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करवाई जिससे टीम की संभावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ा।
फेयरफैक्स समूह के समाचार पत्रों में लिखा है, "आखिर पोंटिंग क्या सोच रहे थे। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के गौरवशाली इतिहास में यह कप्तानी के सबसे खराब नमूनों में से एक था। पोंटिंग ने टीम को ऐसी जीत के प्रयास से रोक दिया जो वाकई शानदार होती।"
'द आस्ट्रेलियन' समाचार पत्र में लिखा है कि चौथे टेस्ट में अपने बेहतरीन गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के बजाय पोंटिंग ने ओवर रेट सुधारने के लिए काम चलाऊ गेंदबाजों का सहारा लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications