युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हैजल कीच से बाली में की सगाई
मुंबई। एक बार फिर से युवराज सिंह चर्चा में हैं, वजह है उनकी लेडी लव हैजल कीच, जिनके साथ रिलेशन को लेकर वो हमेशा ही खंडन करते रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से युवी वे दिवाली के दिन इंडोनेशिया के बाली में सगाई कर ली है।
इस निजी समारोह में बेहद करीबी लोगों के शामिल होने की खबर है। कहा जा रहा है कि युवराज सिंह दिवाली पर ही ब्याह रचाने वाले थे लेकिन किसी क्लोज रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने की वजह से उन्होंने अपनी शादी की डेट फरवरी कर दी है।
Yuvraj Singh gets engaged to HazelKeech https://t.co/M3rAT1wp6l
— pushpendra S Rajput (@psrajput75) November 12, 2015 इससे पहले जब हैजल से शादी की खबरें आयी थीं तो युवी ने खुद ट्वीट करके इसका खंडन किया था और मीडिया पर दोष मढ़ते हुए कहा था कि अब मीडिया वाले जरा मेरी शादी की तारीख और वेन्यू भी बता दें। फिलहाल अब पर्दा उठ चुका है और युवी ने अपने प्यार की अंगूठी हैजल की अंगुली में पहना दी है।
गौरतलब है कि हैजल कीच सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में आइटम रोल कर चुकी हैं वो फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर की सहेली बनी थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
