नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मेहनत करती नजर आ रही हैं। रोज अंक तालिका में होने वाले फेरबदल से यह मुकाबला और रोमांचक हो गया है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशी की वजह ये है की उनकी टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है,लेकिन कावेरी जल विवाद को लेकर उनके यहां कोई भी मैच आयोजित नहीं हो सका है जिससे उनमें थोड़ी मायूसी जरूर है। दरअसल अब आईपीएल के आगामी मुकाबलों में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है की 23 और 25 को सुनिश्चित किया गया एलीमिनेटर और प्लेऑफ मैच जो पुणे में खेला जाना था वो अब कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेला जाएगा।
ईडन गार्डन में होगा मुकाबलाः गौरतलब हो की दो प्लेऑफ मैचों के लिए तैयार यह स्टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें करीब 66 हजार दर्शक बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। यह भी एक कारण है जिससे की इस स्टेडियम को चुना गया है। बता दें की महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पुणे स्टेडियम में 37 हजार दर्शक ही बैठकर मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं मुंबई के वानखेड़े में क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला 22 मई और 27 मई को खेला जाना है।