प्लेऑफ का गणित: इन 5 टीमों के बीच जीत-हार की रोचक जंग छिड़ी
हैदराबाद: आईपीएल 11 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच शनिवार को खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 13 में से 9 मैच जीतकर पहले नंबर पर है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। इस स्थिति में केकेआर को प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
आईपीएल 2018 रोमांचक दौर में पहुंच गया है जहां 2 स्थानों के लिए 5 टीमों में रोचक जंग छिड़ गई है। सनराइजर्स के 13 मैचों में 9 जीत से 18 अंक हैं और उसकी प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। जबकि केकेआर के लिए आखिरी मैच में जीत हासिल करना होगा वरना फिर मुंबई की हार की दुआ करनी होगी। इसके साथ ही बाकी टीमों के समीकरण पर नजर डालते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स
हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक की टीम पर भारी दबाव होगा। इस मैच में हार से हैदराबाद को भले ही फर्क ना पड़े लेकिन कोलकाता अगर हारती है तो उनको मुंबई की हार की दुआ भी करनी होगी। कोलकाता हारने पर मुश्किल में फंस जाएगी। फिर उसे मुंबई की हार की राह देखनी होगी।

मुंबई इंडियंस
जबकि दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाला मुकाबला भी कम रोचक नहीं होगा। इस मैच में जीत से मुंबई को बढ़त मिल सकती है। ये मैच मुंबई के लिए करो या मरो वाला होगा। लेकिन हारने पर प्लेऑफ से सीधे बाहर हो जाएगी। बेंगलुरु, राजस्थान, और पंजाब से बेहतर रनरेट मुंबई का है और मैच जीतने की स्थिति में मुंबई प्ले ऑफ में जा सकती है।

आरसीबी
कमोवेश यही स्थिति विराट कोहली की टीम की भी है और वो राजस्थान के खिलाफ अपना मैच हर हाल में जीतना चाहेगी। कोहली की टीम जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी जहां उसे कोलकाता और हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोलकाता की हार के लिए दुआ करनी होगी। वहीं कोलकाता की जीत के बाद उसे मुंबई के खिलाफ दिल्ली की जीत की दुआ करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स
अगर राजस्थान की टीम जीत जाती है तो चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसे मुंबई के हारने का इंतजार करना होगा मुंबई से रनरेट में राजस्थान काफी पीछे है। राजस्थान के जीतने पर कोलकाता की भी मुश्किलें बढ़ जाएगी।

किंग्स इलेवन पंजाब
पंजाब के लिए मुकाबला सबसे कठिन दिखाई दे रहा है। पंजाब 13 मैच में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट का काफी कम है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को बड़े अंतर से हराना होगा। साथ ही बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता के अपने-अपने मैच हारने का इंतजार भी करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
