For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने एक ही ओवर में जड़े 6 चौके

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे दिग्गज बल्लेबाजों ने अपना हुनर दिखाया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। किसी भी टीम का बल्लेबाज जब एक ही ओवर में लगातार छह गेंदों पर चौके या छक्का लगाता है तो वह अपने आप में दर्शकों के लिए जबरदस्त रोमांच होता है। हाल ही में आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने एक ही ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह चौके जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो इससे पहले पांच ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने एक ही ओवर की छह गेंदों पर चौके जड़े हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि एक अच्छे बल्लेबाज की निशानी होती है कि वह बाउंड्री लगाने के बाद स्ट्राइक रोटेट करे और एक रन ले, जिससे कि ना सिर्फ टीम का बड़ा स्कोर बनता है बल्कि खिलाड़ी भी एक बड़े स्कोर को हासिल करता है। लेकिन इन पांच खिलाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होता है, ऐसे ही पांच खिलाड़ियों की आज हम बात करेंगे, जिन्होंने एक ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके लगाए हैं।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

टी-20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को माना जाता है, उनके नाम टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। क्रिस गेल ने 2004 में सबसे पहले एक ही ओवर में सभी छह गेंदो पर चौके लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड की सबी छह गेंदों पर चौके जड़े थे और एक ही ओवर में 24 रन हासिल किए थे।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को कौन भुला सकता है। जिस विस्फोटक अंदाज में वह बल्लेबाजी करते थे वह किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते थे। सनथ जयसूर्या ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के एक ही ओवर में छह चौके लगाने का कारनामा किया है। सनथ जयसूर्या ने वर्ष 2007 में जब इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर आई थी तो एंडरसन के एक ही ओवर में छह चौके लगाए थे।

संदीप पाटिल

संदीप पाटिल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज संदीप पाटिल को बेहतरीन करिश्माई बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने भी एक ओवर में सभी छह गेंदों पर चौके लगाने का कारनामा अपने नाम किया है। संदीप पाटिल ने 1982 में इंग्लैंड के गेंदबाज बॉब विलिस के एक ही ओवर में छह चौके लगाए थे। ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर संदीप पाटिल ने 129 रनों की जरदस्त पारी खेली थी।

रामनरेश सरवन

रामनरेश सरवन

वेस्टइंडीज के स्टाइलिश बल्लेबाज रामनरेश सरवन अपने अलग तरह की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भी 2006 में भारत के खिलाफ मैच में एक ही ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके लगाने का कारनामा किया है। सरवन ने भारत के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की सभी छह गेंदों पर चौके लगाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट मैच में मुनाफ पटेल की गेंदबाजी रामनरेश सरवन के सामने तहस-नहस हो गई थी।

 तिलकरत्ने दिलशान

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के जबरदस्त बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान अपने अजीबोगरीब शॉट के लिए जाने जाते हैं। जिस तरह से वह विकेट कीपर के पीछे से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाते हैं वह बेहतरीन है। खास बात यह है कि इस शॉट का नाम भी तिलकरत्न दिलशान के नाम पर पड़ गया है और इसे दिलस्कूप कहा जाता है। 2011 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन के एक ही ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके लगाने का रिकॉर्ड दिलशान के नाम है।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 8:54 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+