गंभीर, इशांत दक्षिण अफ्रीका की टीम से बाहर
बेंगलूर, 18 मार्चः आस्ट्रेलियाई दौरे में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले गौतम गंभीर अपने इस प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का दिल जीतने में असफल रहे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट क्रिकेट मैचों के लिये 14 सदस्यीय टीम में आज इस सलामी बल्लेबाज के अलावा चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी जगह नहीं दी.
बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने चयनसमिति की बैठक के बाद जिस टीम की घोषणा की उसमें गंभीर को बाहर रखने के अलावा कोई खास बदलाव नहीं है. आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के दस मैच में सर्वाधिक 440 रन बनाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज गंभीर को टीम में नहीं चुना गया तथा चयनकर्ताओं ने उनके बजाय मुंबई के सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को प्राथमिकता दी जो हाल में रन बनाने के लिये जूझते रहे हैं.
आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले छरहरे बदन के इशांत के पैर के अंगूठे और हाथ की उंगलियों में चोट लगी है और इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया. शाह ने पत्रकारों से कहा कि इशांत को कुछ और समय तक विश्राम करने की सलाह दी गयी है इसलिए पहले टेस्ट मैच के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications