
Rashid Khan
आईपीएल में सनराइजर हैदराबाद के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान को 9 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है। वहीं पीएसएल की बात करें तो 2021 में वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे और वह प्लैटिनम कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। पीएसल में राशिद लाहौ कलंदर की ओर से खेलते हैं और यहां उन्हें 1.25 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।

डेनियल क्रिश्चियन
कराची किंग्स की ओर से खेलने वाले डेनियल 44 लख रुपए की सैलरी मिलती है और वह डायमेंड कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। लेकिन आईपीएल में वह पीएसएल की तुलना में 10 गुना अधिक कमाई करते हैं। आईपीएल में डेनियल आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और यहां उन्हें 4.8 करोड़ रुपए की फीस मिलेगी।

मोहम्मद नबी
पीएसएल में कराची किंग्स की ओर से खेलने वाले मोहम्मद नबी को 44 लाख रुपए की फीस मिलती है। वहीं आईपीएल में नबी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं। वह 2017 से टीम का हिस्सा हैं फिलहाल उनकी फीस एक करोड़ रुपए है।

क्रिस गेल
क्रिस गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। यहां उन्हें एक सीजन के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। वहीं पीएसएल में गेल प्लेटिनम कैटेगरी के खिलाड़ी हैं और क्वेटा ग्लैडिएटर टीम का हिस्सा हैं। उन्हें यहां 95 लाख रुपए की फीस मिलती है।

क्रिस लिन
आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलने वाले क्रिस लिन को विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाना जता है। 2014 से 2019 तक वह केकेआर का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। मुंबई की टीम ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं पीएसल की बात करें तो यहां लिन मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलते हैं यहां उन्हें 75 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।

डेविड मिलर
आईपीएल में मिलर पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं थे और वह टीम के कप्तान भी थे, लेकिन अब वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन में उन्हें 75 लाख रुपए की सैलरी मिली थी। पीएसएल में मिलर पेशावर जालमी टीम का हिस्सा हैं। यहां उन्हें 95 लाख रुपए मिलते हैं। अहम बात यह है कि इस सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

मुजीबुर रहमान
पीएसएल में डायमंड कैटेगरी के खिलाड़ी रहमान पेशावर जालमी टीम का हिस्सा हैं। यहां उन्हें तकरीबन 44 लाख रुपए मिलते हैं। जबकि आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलते हैं, यहां उन्हें 1.50 करोड़ रुपए की सैलरी मिलेगी।

इमरान ताहिर
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर की बात करें तो वह पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस की टीम का हिस्सा हैं। यहां उन्हें तकरीबन 44 लाख रुपए की फीस मिलती है। जबकि आईपीएल में सीएसके की टीम से खेलने वाले इमरान ताहिर को यहां 1 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications
