भावुक हुए कैप्टन कूल धोनी, कहा CSK की जर्सी के बिना खेलना बेहद मुश्किल
नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में पहली बार हिस्सा ले रही राइजिंग पुणे सुपजाइंट्स ने शानदार आगाज करते हुए पहले ही मैच में आईपीएल की विनिंग टीम मुंबई इंडियंस को हरा दिया। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अनगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई को करारी शिकस्त दे दी।
बोले कैप्टन कूल धोनी..IPL मैचों की शिफ्टिंग सूखे का हल नहीं
टीम की पहली जीत से पुणे के कप्तान धोनी जहां खुश हैं तो वहीं वो भावुक भी है। पिछले 8 सीजन से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे धोनी इमोशनल हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए धोनी ने कहा कि चेन्नई सपर किंग्स की जर्सी के बिना आईपीएल खेलना मेरे लिए बेहद मुश्किल भरा है। धोनी ने बताया कि लगातार 8 सालों चेन्नई का हिस्सा रहा, लेकिन अब पीली जर्सी के बिना खेलना मेरे लिए भावुकता का क्षण है।
धोनी ने कहा कि एक प्रोफेशनल होने के नाते मैं आगे बढ़ चुका हूं। मैं अब पुणे का हिस्सा हूं और मैं अपनी क्षमता से खेलूंगा। आपको बता दें कि सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स पर 2 साल का प्रतिबंद्ध लगा हुआ है। ऐसे में इस बार आईपीएल सीजन 9 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
