Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक पर जीत दिलाने वाली क्रिकेटर एकता बिष्ट को भाजपा के मंच से धक्के मारकर उतारा गया

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य एकता बिष्ट के साथ उत्तराखंड में भाजपा के मंच पर शर्मनाक बर्ताव किया गया। वो पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने देहरादून पहुंची थी लेकिन उनको धक्के मारकर मंच से उतार दिया गया।

विश्वकप में प्रदर्शन को पीएम ने सराहा था अब हुई बदसलूकी

विश्वकप में प्रदर्शन को पीएम ने सराहा था अब हुई बदसलूकी

जुलाई में हुए महिला क्रिकेट विश्वकप में एकता विष्ट ने भारत के लिए शानदार गेंजबाजी की थी। उनके प्रदर्शन की देशभर में तारीफ हुई थी। भारत की टीम उपविजेता रही थी और टीम के भारत लौटने पर पीएम मोदी ने टीम से मिलकर उनके खेल की तारीफ की थी लेकिन रविवार को एकता को अपने राज्य उत्तराखंड में ही शर्मनाक हालात का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड की मौजूदगी में एकता के दुर्व्यहवार

उत्तराखंड की मौजूदगी में एकता के दुर्व्यहवार

रविवार को देहरादून के रेसकोर्स मैदान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम में एकता को विशिष्ट अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया गया था। मंच पर प्रदेशभर के बीजेपी नेता और मंत्री बैठे थे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में आए थे। राज्य सरकार के बुलावे पर पहुंची एकता को मंच पर जगह नहीं दी गई और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्के देकर मंच उतार दिया गया।

 सीएम ने लिया नाम तो हुआ गलत का अहसास

सीएम ने लिया नाम तो हुआ गलत का अहसास

जब एकता को मंच से धकेल दिया गया तो वह मंच के सामने जनता के लिए लगाई गई कुर्सियों पर जाकर बैठ गईं। सुबह नौ बजे प्रोग्राम शुरू हुआ और वो नीचे ही बैठी रहीं। कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंच से एकता बिष्ट का नाम लिया तो वो मंच के नीचे दिखीं, इकके बाद आयोजकों ने गलती को समझा और एकता बिष्ट को मंच पर जगह दी गई। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी।

पाकिस्तान से जाते-जाते इस गेंदबाज को गेंदबाजी सिखा गए इमरान ताहिर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+