Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नंबर आठ ने संभाला बांग्लादेश को

मीरपुर टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में बांग्लादेश के 233 रनों के जवाब में भारत ने खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए थे.

एक समय 51 रनों पर पांच विकेट खो चुकी बांग्लादेश की टीम ने आठवें नंबर के खिलाड़ी महमूदुल्लाह के शानदार 96 रनों की बदौलत अपना स्कोर एक सम्मानजनक स्थिति में ला खड़ा किया.

महमूदुल्लाह अपने पहले शतक से बस चार रनों से इसलिए चूके क्योंकि दूसरी छोड़ पर उनका साथ देने के लिए कोई बल्लेबाज़ नहीं बचा.

उन्होंने अपनी 96 रनों की नाबाद पारी में 13 चौके लगाए और 156 गेंदों का सामना किया.

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाज़ी के सामने उनका उच्चक्रम बिल्कुल नहीं ठहर पाया.

उच्चक्रम में मोहम्मद अशरफउल एकमात्र बांग्लादेशी बल्लेबाज़ थे जो कुछ दमखम दिखा पाए.

उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाज़ों में सबसे सफल रहे ईशांत शर्मा जिन्होंने 66 रन देकर चार विकेट लिए वहीं ज़हीर ख़ान ने 62 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

भारत की तरफ़ से वीरेंदर सहवाग 41 रनों पर और गौतम गंभीर 26 रनों पर खेल रहे हैं.

दो टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+