Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोलार्ड ने अपनी 'कीमत' अदा कर दी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज की ट्वेंटी-20 टीम के नियमित सदस्य केरॉन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के फाइनल में पहुंचाकर अपनी 'कीमत' अदा कर दी है।

मुंबई इंडियंस टीम ने पोलार्ड के लिए सबसे अधिक 7.5 लाख डॉलर की बोली लगाई थी। इस वर्ष फरवरी में हुई नीलामी के दौरान पोलार्ड के लिए मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइर्ड्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने भी बोली लगाई थी लेकिन 'टाईब्रेकर' में पोलार्ड मुंबई की टीम में शामिल हुए थे।

छह फुट छह इंच लंबे और मजबूत कद-काठी वाले इस खिलाड़ी ने 2009 चैम्पियंस लीग और बिग बैश प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए शोहरत बटोरी थी। चैम्पियंस लीग में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के लिए न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 18 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर पोलार्ड आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों की नजर में आए थे। तभी से उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही थी।

पोलार्ड ने एक बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर अपनी उपयोगिता साबित की है। वह उन सभी चीजों पर खरे उतरे हैं जिसे लेकर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर की पैरवी पर फ्रेंचाइजी टीम की मालकिन नीता अंबानी ने उनके लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी।

पोलार्ड ने आईपीएल-3 के 13 मैचों में 16.35 के औसत से न सिर्फ 14 विकेट बटोरे हैं बल्कि उन्होंने बल्ले के साथ भी कमाल करते हुए 246 रन भी बनाए। सेमीफाइनल में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 13 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 33 रन उनका सर्वोच्च योग है। टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से कुल 20 चौके और 15 छक्के निकले। इसी मुकाबले में पोलार्ड ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए और 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए।

पोलार्ड त्रिनिदाद के ताकारिगुआ शहर से संबंध रखते हैं। उनका परिवार बेहद गरीब हुआ करता था। उनके पिता का इंतकाल बचपन में ही हो गया था। उनकी मां ने तीन संतानों-पोलॉर्ड और उनसे छोटी दो बेटियों की दिक्कत के साथ परवरिश की। पोलार्ड को क्रिकेट की ओर जाता देख मां घबराया करतीं थीं क्योंकि इस खेल में नाकामी का जोखिम अधिक था।

वर्ष 2005 में वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम में जगह बनाने के बाद से पोलार्ड ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चैम्पियंस लीग, बिग बैश प्रतियोगिता और फिर आईपीएल में उनकी सफलता ने उन्हें क्रिकेट जगत का एक बड़ा स्टार बना दिया है। बोली लगने के साथ पोलार्ड मुंबई इंडियंस टीम के नियमित सदस्य बन गए थे और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कप्तान, कोच और प्रशंसकों के सामने उपयोगिता साबित कर दी है।

इस वर्ष फरवरी में हुई नीलामी के बाद जब पोलार्ड के लिए 7.5 लाख डॉलर की बोली लगी थी, तब ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें लिखा था- 'त्रिनिदाद के गरीब परिवार का यह लड़का अब इतना अमीर हो गया है कि अब वह अपने लिए एक द्वीप खरीद सकता है'।

जाहिर तौर पर पोलार्ड के लिए मुंबई इंडियंस के मालिकों द्वारा लगाई गई कीमत 'उम्मीद से अधिक' थी और यही कारण है कि वह लगातार उस कीमत को अदा करने के बारे में सोचा करते हैं। आईपीएल मैचों के दौरान पोलार्ड से जब भी बात की गई, उन्होंने टीम के प्रति अपने समर्पण को बयां किया और कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने पर निराश भी दिखे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+