For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महिला क्रिकेट टीम से मिले PM मोदी, कहा-आपकी हार का बोझ 125 करोड़ लोगों ने उठाया

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम महिला विश्वकप की उपविजेता रही भारतीय क्रिकेट टीम और स्पोर्ट स्टाफ से मुलाकात की।

नई दिल्ली। महिला विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने महिला क्रिकेटरों से मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम महिला विश्वकप की उपविजेता रही भारतीय क्रिकेट टीम और स्पोर्ट स्टाफ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा भारतीय महिला टीम की हार का बोझ देश के 125 करोड़ लोगों ने अपने कंधों पर उठाया और ये उनकी सबसे बड़ी जीत है।

मुलाकात के बाद पीएम ने महिला खिलाड़ियों के संग तस्वीर खिंचवाई। इस मौके पर महिला क्रिकेटरों ने टीम के सभी सदस्यों के ऑटोग्राफ वाला बैट पीएम मोदी को भेंट किया। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागात किया गया। जिसके बाद आज खेलमंत्री विजय गोयल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके मुलाकात कर उसका हौंसला बढ़ाया और बधाई दी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+