सचिन को अंतिम बार खेलते हुए नहीं देख पाएंगे शाहरूख
मुंबई। सचिन तेंदुलकर के अंतिम और दो सौवें टेस्ट को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए देश के साथ ही विदेशों में भी मांग हो रही है। वहीं बोर्ड ने भी सचिन को ही 500 टिकट देने का फैसला किया है।जिससे कि वह अपने अंतिम मैच में अपने दोस्तों और करीबियों को मैच देखने के लिए बुला सकें लेकिन सचिन के दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इस मैच के गवाह नहीं बन सकेंगे। गौर हो कि आईपीएल 5 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में हंगामा करने को लेकर बीसीसीआई ने उन पर वानखेड़े जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
शरद पवार ने बताया कि हम इस मौके को यादगार बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं- जैसे कि इस मैच के लिए जारी टिकटों पर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर होगी। वहीं सचिन द्वारा बनाये गये रिकॉर्ड की एक बुकलेट भी बनवाने की हमारी योजना है। पवार से जब पूछा गया कि क्या शाहरूख इस मैच में बतौर दर्शक आ सकेंगे, इस पर उन्होने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि टिकट मिलने पर यहां हर वो इंसान आ सकता है जिस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस मैच को देखने के लिए देश भर की सभी प्रमुख हस्तियां आ सकती हैं। जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड से लेकर बिजनेस मैन तक हो सकते हैं।
इस मैच के लिए खुद सचिन भी बड़ी तैयारियों में लगे हैं, वह नियमित तौर पर अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर
सचिन अपने अंतिम दो टेस्ट मैचों से पहले एक रणजी मैच भी खेलेंगे, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर
अंतिम मैच के लिए बोर्ड सचिन तेंदुलकर को 500 टिकट देगा। जिससे कि वह अपने दोस्तों को बुला सकें।

शतकों से करेंगे करिअर का अंत
दर्शक चाहते हैं कि महान खिलाड़ी सचिन अपने अंतिम मैच में शतक लगाकर करिअर का अंत करें।

शाहरूख खान
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान वानखेड़े स्टेडियम पर मैच देखने नहीं आ सकेंगे।

सचिन तेंदुलकर
सचिन के लिए उनका घरेलू मैदान काफी भाग्यशाली रहा है। इसी मैदान पर उन्होने विश्वकप भी जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications