For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मन की बात में पीएम मोदी ने महिला खिलाड़ियों को सराहा, मिताली राज, पीवी सिंधू का किया जिक्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खेल के क्षेत्र में जबरदस्त योगदान दे रही भारतीय महिला खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली मिताली राज को पीएम मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मिताली राज अंततराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्हें इस उपलब्धि के लिए मैं बधाई देता हूं।

दिल्ली में आयोजित आईएसएसएप शूटिंग वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जिस तरह से बेहतरीन प्रदर्शन किया, उसकी पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि मार्च के महीने में जब हम महिला दिवस मना रहे हैं, कई महिला खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड और मेडल अपने नाम किए हैं। भारत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पहला स्थान प्राप्त किया, यही नहीं भारत ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीते हैं, इसके लिए मैं टीम को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने पीवी सिंधू को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। पीएम ने कहा कि मैं खुश हूं कि हमारे देश की बेटियां अपने लिए खेल और अन्य क्षेत्रों में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

बता दें कि आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारत ने सर्वाधिक 27 मेडल जीते, जिसमे 13 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं दूसरे पायदान पर रूस रहा, जिसने कुल 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। जबकि तीसरे पायदान पर अमेरिका ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में देश के लोगों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम कोरोना की वैक्सीन के लिए काफी मेहनत कर रहे थे और आज इसका अलग-अलग देशों में वितरण कर रहे हैं।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+