नई दिल्ली। इसमें किसी को कोई शक नहीं कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच दोनों देशों के लिए केवल खेल ही नहीं बल्कि खेल से बढ़कर और कुछ है। हालांकि हमारे नेता और खिलाड़ी हर पल लोगों से कहते हैं कि खेल को खेल ही रहने दो लेकिन फिर भी दो देशों के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन जाता है।
इसलिए 15 फरवरी का दोनों देश के लोग बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं क्योंकि इस दिन भारत-पाकिस्तान आपस में भिड़ने वाले हैं। लेकिन आज हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी जो क्रिकेट में खासा रूचि रखते हैं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन किया और इंडो-पाक मैच के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मोदी का मानना है कि कि क्रिकेट सभी देशों को आपस में जोड़ता है इसलिए हर देश को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
हालांकि मोदी ने सार्क देशों के प्रमुखों से फोन पर बात की जिसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं। मोदी ने उन्हें भी क्रिकेट के लिए शुभकामानाएं दी। आपको बता दें कि आज से चार साल पहले जब भारत में विश्वकप मैच हुआ था तो मोहाली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया था। मोहाली में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था।
दिल्ली में तीन खास लोग ही एक साथ बाइक पर घूम सकते हैं