For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लोकसभा चुनाव 2019 : PM मोदी ने धोनी, विराट समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों से की यह अपील

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 मार्च को देश के 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। सभी पार्टियों ने इसका प्रचार करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव 7 चरण में होंगे, जिनकी शुरुआत 11 अप्रैल से होगी और अंतिम चुनाव 19 मई को है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव होने से पहले खेल जगत से खास अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय क्रिकेटर और खेल जगत के दिग्गजों से खास अपील करते हुए कहा कि वह लोगों को चुनाव में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए लिख- प्रिय एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, आप हमेशा क्रिकेट के क्षेत्र में कई बड़े रिका्ॅर्ड्स स्थापित करते हैं, लेकिन इस बार, भारत के 130 करोड़ लोगों को आगामी चुनावों में उच्च मतदाता बनाने का एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए प्रेरित करें। जब ऐसा होगा, तो लोकतंत्र विजेता होगा।

प्रधानमंत्री ने ना सिर्फ इन तीनों क्रिकेटरों से वोटिंग के लिए अपील की बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी यह संदेश दिया की वह लोगों से वोट डालने की सलाह दें। इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले का नाम शामिल है। अन्य खेलों में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, पीवी सिन्धु और किदांबी श्रीकांत को टैग किया है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों से भी उन्होंने अपील की है। पढ़ें प्रधानमंत्री ने किसको क्या लिखा-

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 14:20 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+