For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीएम मोदी के 16 ट्वीट, खेलो दिल से विश्व कप लाओ फिर से

विश्व कप शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री की खेल के प्रति रुचि को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने सभी 15 खिलाड़ियों को अलग-अलग ट्वीट करके उन्हें अपनी शुभकामनायें दी हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को विश्व कप मे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया है साथ ही कहा कि हम सब आपके उत्साहवर्धन के लिए हमेशा रहेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा है कि खेलो दिल से विश्व कप लाओ फिर से। वहीं विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री की शुभकानाओं पर उनका आभार जताया है। कोहली ने कहा है कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

1- महेंद्र सिंह धोनी- मेरी शुभकामानाएं कैप्टन कूल धोनी के लिए। मेहनत से खेलो, बढ़िया नेतृत्व करो और भारत को गौरवान्वित करो। मुझे भरोसा है कि आप ऐसा ही करेंगे

2- विराट कोहली- मैं अपने बेहतरीन उपकप्तान विराट कोहली को भी इस अभियान के लिए शुभकामनाएं देता हूं, देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।

3-शिखर धवन- शिखर धवन को शुभकामना। भारत को हर बार बेहतरीन शुरुआत दें और पिच पर डटे रहें। अधिक से अधिक रन बनाएं, हम आपके उत्साहवर्धन के लिए हमेशा हैं।

4- रोहित शर्मा- दुनिया में एकमात्र बल्लेबाज जिसने वनडे में दो दोहरे शतक बनाए, रोहित शर्मा के लाखों प्रशंसक हैं, फिर से हमें गौरवान्वित करें।

5-अजिंक्य रहाणे- मैं अपने युवा दोस्त अजिंक्य रहाणे को शुभकामनाएं देता हूं, मौके का पूरा लाभ उठाएं।

6- आर अश्विन- मुझे मालूम है कि आपकी स्पिन गेंदबाजी विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चकित करेगी और हमें जीत दिलाएगी, बेहतर खेलें अश्विन।

7- उमेश यादव- गुडलक उमेश यादव, बल्लेबाजों को बोल्ड करना अपनी तेज गति और रिवर्स स्विंग से।

8- स्टूअर्ट बिन्नी- हाल में आपने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है, विश्व कप के लिए शुभकामनाएं।

9- मोहम्मद सामी- मैं अपने युवा और प्रतिभावान दोस्त मोहम्मद सामी को बधाई देता हूं विश्व कप के लिए, अच्छा खेलो और विकेट ले लो।

10- मोहित शर्मा- युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा बेहतरीन लाइन लेंथ की गेंद फेंकते हैं, टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी, गुड लक।

11- भुवनेश्वर कुमार- बेस्ट ऑफ लक भुवनेश्वर कुमार को जिसकी स्विंग मैच हमारे पक्ष में कर लेती है, आपके विकेट तय करेंगे कि हम मैच कितनी जल्दी जीतते हैं।

12- अक्षर पटेल- युवा अक्षर पटेल बल्लेबाजों को अपनी स्पिन और बाउंस से परेशान कर सकते हैं, बिना दबाव के खेलें।

13- सर जडेजा- सर जडेजा का कौन प्रशंसक नहीं है, हम सबको इंतजार रहेगा आफके बेहतरीन प्रदर्शन का, भारत को जिताना है जडेजा।

14- अंबाति रायडू- बढ़िया टूर्नामेंट हो आपका मुझे मालूम है आप रन बनाएंगे और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे टूर्नामेंट में।

15- सुरेश रैना- सुरेश रैना बेहतरीन फील्डिंग करते हैं और अच्छी बल्लेबाजी, मैदान के बाहर पहुंचायें गेंद को बार-बार और बाउंसर को भी बार-बार बाहर पहुंचायें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+