For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन के इमोशनल VIDEO मैसेज पर पीएम मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारत के प्रमुख खिलाड़ी शिखर धवन का विश्व कप से बाहर होना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ भारत देश के लिए भी एक भावुक पल बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। बाद में पता चला कि धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था।

विश्व कप से धवन की विदाई पर भावुक है देश

विश्व कप से धवन की विदाई पर भावुक है देश

उनकी जगह पर टीम में रीप्लेसमेंट के तौर पर पंत की टीम में वापसी हुई है। धवन के असमय बाहर होने से कई क्रिकेट दिग्गजों को भी झटका लगा है। धवन को सोशल मीडिया पर सांत्वना के कई ट्वीट आ रहे हैं और अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धवन के लिए एक शानदार ट्वीट किया है। उन्होंने यह ट्वीट धवन के द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के जवाब में दिया। धवन ने टीम से बाहर होने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर भावुक होते हुए एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस का शुक्रिया किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया धवन को दिलासा

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया धवन को दिलासा

इस ट्वीट में धवन ने कहा था कि मैं यह घोषणा करते हुए भावुक हूं कि मैं अब विश्व कप का हिस्सा नहीं रहूंगा। दुर्भाग्य से, अंगूठे ने समय पर कवरी नहीं की। लेकिन शो को आगे बढ़ना चाहिए .. मैं अपनी टीम के साथियों, क्रिकेट प्रेमियों और हमारे पूरे देश से सभी प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। जय हिंद। मोदी ने इसके जवाब में कहा है- 'प्रिय धवन, इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट की पिच पर आपकी कमी खलेगी लेकिन मैं आशा करता हूं कि आप जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं जिससे की आप दोबारा मैदान पर वापसी करके देश की जीतों में अपना योगदान दे सकें।'

'शो मस्ट गो ऑन'

आपको बता दें कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले उम्मीद जताई थी कि धवन 4 सप्ताह में ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में टीम प्रंबधन की ओर से ताजा जानकारी दी गई कि धवन की चोट समय रहते ठीक नहीं हो पाएगी और वह जुलाई मध्य तक नहीं खेल पाएंगे। धवन ने जो वीडियो पोस्ट की थी उसको आप यहां पर देख सकते हैं।

टी-20 में इस टीम ने ठोक दिए 314 रन, महज 10 रन पर ऑल आउट हुई दूसरी टीम

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 21:17 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+