हैदराबाद | जब से देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली है तब से ही काफी लोग मोदी के मुरीद हो गये हैं, जिसमें आम से लेकर खास लोग शामिल हैं। कांग्रेसी नेता शशि थरूर, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद अब खिलाड़ियों के भी दिल में भी मोदी के लिए सम्मान बढ़ गया है।
इस कड़ी में नाम जुड़ा है भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का, जो कि मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुईं और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी काफी ऊर्जावान हैं जिनसे मिलने के बाद इंसान को आनंद की अनुभूति होती है। सानिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें ऊर्जावान व्यक्तित्व वाला बताया। डब्ल्यूटीए फाइनल्स में महिला युगल खिताब जीतने पर मोदी से मिली बधाई के बारे में पूछा गया तो सानिया कहा कि यह बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।
सानिया ने जमकर पढ़े मोदी के कसीदे
सिंगापुर से खिताब जीतकर लौटीं सानिया ने कहा, "वह (मोदी) बेहद ऊर्जावान व्यक्तित्व के मालिक हैं। वह एक शानदार नेता हैं। मैं उनसे दो बार मिल चुकी हूं। उन्होंने मुझसे कई बार ट्विटर पर संपर्क किया और यह बेहद रोमांचक है।"
Congratulations to @MirzaSania for the victory in WTA finals. This is yet another proud accomplishment!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2014 सानिया ने कहा, "जब भी मैं जीतती हूं, वह मुझे काफी प्रोत्साहन देते हैं। मेरे खयाल से एक प्रधानमंत्री के लिए किसी खिलाड़ी की उपलब्धि पर ध्यान देना और उसे प्रोत्साहित करना बहुत ही शानदार बात है।"
मोदी बेहद ऊर्जावान व्यक्तित्व के मालिक हैं
मालूम हो कि एशियाड खेल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली सानिया ने वतन वापसी के बाद मोदी से मुलाकात की थी और सानिया की जीत के बाद मोदी ने ट्विटर के जरिये उन्हें बधाई देते हुए उन्हें देश का गौरव बताया था।
World Champions 💃💃 💪💪 #wtafinals #comeon #wedidit #soooohappyyy #thankyou pic.twitter.com/ILn0gyTgjS
— Sania Mirza (@MirzaSania) October 26, 2014