हॉकी टेस्ट : दिवाकर की हैट्रिक से भारत ने अर्जेटीना को हराया
ब्यूनस आयर्स के चियुदाद क्लब पर खेले गए इस मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाकर दिवाकर ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। दिवाकर ने नौवें, 19वें और 55वें मिनट में गोल किए।
अर्जेटीना की टीम ने अपनी छवि के साथ न्याय करते हुए भारतीय टीम पर जोरदार आक्रमण किया। कई मौकों पर गोल होते-होते रह गया लेकिन मध्यांतर से पहले दिवाकर ने दो पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
इसके बाद अर्जेटीना की टीम ने कई बार बराबरी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय गोलकीपर मृणाल चौबे की सतर्कता की वजह से उसके प्रयास नाकाम होते रहे। इसी बीच भारत ने एक और गोल करके बढ़त 3-0 कर ली।
इसके बावजूद अर्जेटीना ने 64वें और 67वें मिनट में दो लगातार गोल करके मैच में वापसी की भरपूर कोशिश की। खेल के अंतिम क्षणों में अर्जेटीना की टीम ने जोरदार आक्रमण किए लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications