Pics: खेल रत्न अवार्ड पाने के बाद विराट कोहली ने कही बड़ी बात, अनुष्का भी रहीं मौजूद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी 2018 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा। वहीं इनके साथ ही हिमा दास को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।
विराट कोहली ने इस सम्मान को पाने के बाद लोगों का आभार जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि माननीय राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त कर काफी विनम्र महसूस कर रहा हूं।
Humbled to have received the Khel Ratna from our Honourable President. 🙌🏻 🇮🇳 #JaiHind https://t.co/w7tDaNVe8V
— Virat Kohli (@imVkohli) September 25, 2018
|
खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर:
गौरतलब हो कि यह पुरस्कार खेल जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है और विराट कोहली साल 1991-92 में शुरू किए गए इस पुरस्कार को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 और महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
|
सुई-धागा का प्रमोशन छोड़कर पहुंची अनुष्का:
विराट कोहली को मिल रहे इस सम्मान के दौरान उनकी उनकी पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन छोड़कर वहां पहुंची थीं। वो यहां सिंपल क्रीम कलर की साड़ी और डिजाइनर ब्लैक ब्लाउज में बेहद खुबसूरत नजर आ रही थी।
|
मां-बहू की जोड़ी:
विराट को मिल रहे सम्मान के दौरान अनुष्का के साथ विराट की मां सरोज भी मौजूद रहीं। दोनों ने विराट की हौसलाअफजाई की। सोशल मीडिया पर इस दौरान सास बहू की जोड़ी तस्वीर लोग काफी शेयर कर रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधेंगी सायना नेहवाल, जानिए कौन बनेगा हमसफर
|
BCCI ने दी बधाई:
भारतीय क्रिकेट विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिलने के बाद बीबीसीआई ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
