बैंगलुरू। भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ कथित हाथापाई का मामला दर्ज करने वाली महिला ने शिकायत वापिस लेने का फैसला किया है। इस बारे में बात करते हुए महिला ने कहा कि वो सैद्धांतिक तौर पर मामला वापिस लेंगी।
महिला ने मीडिया से कहा कि वो मिश्रा का इंतजार कर रही हैं, हम दोनों आपसी सहमति से फैसला ले लेंगे, हम दोस्त थे और आगे भी रहेंगे, हमारी लड़ाई हुई थी लेकिन अब सब सही हो गया है।
आपको बता दें कि वंदना नाम की इस महिला ने बीते 27 सितम्बर को बैंगलुरू में अशोक नगर पुलिस थाने में अमित मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि मिश्रा ने 25 सितम्बर को रेजिडेंसी रोड स्थित स्टार होटल में उसके साथ मारपीट की थी। घटना भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज शुरु होने से पहले की है।