समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक विश्व कप में नाकामी मिलने के बाद पाकिस्तानी हॉकी महासंघ ने टीम को विदेशी कोच मुहैया कराने का फैसला कर लिया है।
पीएचएफ ने लिसेक को कोच पद के लिए लगभग नियुक्त कर लिया था लेकिन 12 मार्च को लाहौर में हुए बम धमाके की खबर ने लिसेक को इस फैसले पर फिर से विचार करने पर मजबूर कर दिया।
विश्व कप के दौरान पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा लिसेक से मिले थे। उन्होंने लिसेक से कोच पद स्वीकार करते हुए टीम को 2010 एशियाई खेलों और 2012 ओलंपिक के लिए तैयार करने का अनुरोध किया था।
लाहौर में हुए धमाकों के बाद भी लिसेक अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। अगले कुछ दिनों में वह अपने फैसले से पीएचएफ को अवगत करा देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।