पहले बाबा रामदेव ने हरभजन सिंह से लड़ाया पंजा, फिर गोद में उठाकर घुमाया, वीडियो
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई क्रिकेट लीग के उदघाट्न मैच के लिए हरभजन सिंह और बाबा रामदेव साथ-साथ पहुंचे थे, अपने-अपने क्षेत्र के दो नायाब सितारों को एक साथ एक मंच पर देखना भिलाईवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था, लेकिन इसके बाद इन दोनों महारथियों ने जो किया, वो जरूर यहां के लोग जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
छत्तीसगढ़: बाबा रामदेव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम रमन सिंह समेत 1 लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार
यहां के पंत स्टेडियम में बाबा रामदेव और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजा लड़ाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित हो गए। इन मजेदार मुकाबले में ना कोई जीता और ना ही कोई हारा लेकिन हां पंजा लड़ाने के बाद बाबा रामदेव ने हरभजन को खुशी में गोद में जरूर उठा लिया, जिसे देखने के बाद लोगों की तालियां बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थीं।
योग से शरीर में चुस्ती आती है
इस घटना के बाद बाबा रामदेव मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि योग से शरीर में चुस्ती आती है। मैंने हरभजन को उठा लिया इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ योगशक्ति है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले बाबा ने एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को भी हवा में उठा कर घूमा दिया था।
देखें वीडियो...
#exclusive video of @IBC24News #छत्तीसगढ़ के #भिलाई में योगऋषि बाबा रामदेव@yogrishiramdev के साथ पंजा लड़ाते क्रिकेटर @harbhajan_singh pic.twitter.com/7VQJhC3qly
— IBC24 (@IBC24News) January 11, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

