आईपीएल : किंग्स इलेवन के 10 ओवर में 86 रन (लीड-2)
पंजाब ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने के रूप में गंवाया। जयवर्धने आठ गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की सहायता से 21 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय किंग्स इलेवन का कुल योग 34 रन था।
शॉन मार्श 32 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 20 गेंद पर पांच चौकों की सहायता से 30 रन बनाए हैं।
लगभग 4000 फुट की ऊंचाई पर बनाए गए इस स्टेडियम में आईपीएल का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस स्टेडियम की क्षमता 20,000 दर्शकों की है। यह आईपीएल के लिए सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित आयोजन स्थल है।
दोनों टीमों का यह 14वां मुकाबला है। सुपर किंग्स की टीम ने छह मुकाबले जीते हैं जबकि सात में उसकी हार हुई है। उसके कुल 12 अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है।
दूसरी ओर किंग्स इलेवन की टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की है। नौ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके खाते में सबसे कम आठ अंक आ सके हैं। वह तालिका में आठवें स्थान पर है।
किंग्स इलेवन सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन सुपर किंग्स के पास अब भी अंतिम-चार में स्थान बनाने का मौका है। इसके लिए हालांकि उसे यह मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों के परिणाम पर आश्रित रहना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications