Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कई लोगों के लिए 2 हफ्ते और खाना नहीं': लॉकडाउन बढ़ने पर सानिया मिर्जा ने की ये अपील

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कोरोना के संक्रमण के हिसाब से देश के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। इस दौरान ऑरेंज और ग्रीन जोन में लॉकडाउन में छूट दी जाएगी, जबकि रेड जोन में सख्ती बरकरार रहेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसके तहत लॉकडाउन तोड़ने वालों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन-

देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन-

इससे पहले 3 मई तक देश में लॉकडाउन को जारी रखने की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी लेकिन वायरस के लगातार प्रसार के कारण देश को अभी लॉकडाउन में रहने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस विश्वव्यापी तालाबंदी के दौरान सबसे अधिक चिंता उन गरीब मजदूर तबके के लिए है जिनके पास इस मुश्किल समय में अपनी कमाई के साधन छिन चुके हैं और वे केवल पेट भरने के लिए खाने पर भी बाकी लोगों पर मोहताज हो चुके हैं। लॉकडाउन जहां अनकों लोगों के लिए घर पर सुरक्षित रहने का तरीका है तो वहीं बड़ा तबका आज भी ऐसा है जिनके लिए यह लॉकडाउन किसी पीड़ा से कम नहीं।

वो तीन फैसले जिन्हें चीफ सेलेक्टर के तौर पर लेकर अभी भी पछताते हैं प्रसाद

'कई लोगों के लिए 2 हफ्ते और खाना नहीं, कोई कमाई नहीं'

'कई लोगों के लिए 2 हफ्ते और खाना नहीं, कोई कमाई नहीं'

ऐसे में लॉकडाउन के शुरुआती चरण में ही कई सेलिब्रेटि्स आगे आए थे जिनमें कई खेल हस्तियां भी शामिल थी जिन्होंने गरीब तबके लिए अपनी और से सहायता की थी। अब जब देश में देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो चुका है तो भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने एक बार फिर लॉकडाउन के दूसरे पहलू को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। जिसमें उनका कहना है कि दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है जिसका मतलब यह भी है कि कई लोगों के लिए 2 हफ्ते और खाना नहीं, कोई कमाई नहीं। सानिया ने ऐसे लोगों के लिए दान करने की अपील की है।

सानिया का ट्वीट-

सानिया का ट्वीट-

उनका ट्वीट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है-

"हम में से कुछ के लिए यह लॉकडाउन के सिर्फ दो और हफ्ते हो सकते हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों के लिए यह 'सिर्फ दो सप्ताह' नहीं होगा। इसका मतलब है कि 2 सप्ताह के लिए कोई भोजन नहीं है, कमाने का कोई साधन नहीं है। और जो भी दान कर सकते हैं उसे दान करें भले ही आपने पहले दान किया हो। दुनिया को दयालुता की आवश्यकता है।"

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं-

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं-

भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 37336 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस 71 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ही सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण का ऐलान किया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से 17 मई तक के लिए लागू रहेगा। हालांकि इस बार लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई हैं।

Story first published: Saturday, May 2, 2020, 14:55 [IST]
Other articles published on May 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+