Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब राशिद खान की यह बात सुनते ही नाराज हो गए थे इंजमाम उल हक

नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान राशिद खान माैजूदा समय महान गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल तो उनकी गेंदबाजी के कायल हैं। वह राशिद को सबसे बेस्ट स्पिनर भी मानते हैं। राशिद ने अपनी टीम के पूर्व कोच व पाकिस्‍तान के कप्‍तान रह चुके इंजमाम उल हक के साथ जुड़े एक रोचक किस्‍से के बारे में बताया। राशिद ने कहा कि उन्‍होंने इंजमाम को साल 2015 में अपने शब्‍दों से नाराज कर दिया था।

बीबीसी पॉडकास्‍ट के 'द दूसरा' नामक शो पर बातचीत के दौरान राशिद खान ने इंजमाम उल हक के अफगानिस्‍तान का कोच रहने के पलों को याद किया। उन्‍होंने कहा, "मैं अपने पहले जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर जा रहा था। कोच इंजमाम उल हक भी साथ थे। मैंने उन्‍हें कहा कि लोग मुझे टी20 स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर देखते हैं, लेकिन वनडे स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर नहीं। ये सुनने के बाद इंजमाम नाराज हो गए थे।

इंजमाम उल हक ने मुझे कहा था कि तुम अब तक अपना समय व्‍यर्थ कर रहे थे। उन्‍होंने मुझे कहा, "जब तक में अफगानिस्‍तान का कोच हूं तुम हमेशा ही मेरी टीम का हिस्‍सा रहोगे। मैं यहां 2-3 साल तक रहने वाला हूं। तुम हमारे मुख्‍य खिलाड़ी रहोगे। तुम वो पहले खिलाड़ी होगे जिसे टीम में चुना जाएगा।"

सबसे खतरनाक बल्‍लेबाज को लेकर पूछे गए सवाल पर राशिद खान ने किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लिया। उन्‍होंने कहा, "वेस्‍टइंडीज के खिलाड़ी काफी खतरनाक है। यहां तक की उनके बल्‍ले का भारी किनारा लगने पर भी गेंद बाउंड्री पार चली जाती है। हार्दिक पांड्या के साथ भी यही होता है। ये सभी टी20 में खतरनाक हैं।"

Story first published: Saturday, May 2, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on May 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+