For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रदूषण का भारत और बांग्लादेश के मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, तय समयानुसार होगा मैच

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा बढ़ने के कारण भारत-बांग्लादेश के बीच 3 नवंबर को शुरू होने जा रहे टी20 मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। मैच तय समयानुसार ही होगा। इस बात की पुष्टि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस सत्र में दिल्ली में मैचों का आयोजन किया गया है और रविवार को अरूण जेटली स्टेडियम में होने वाला मैच भी खेला जाना चाहिए।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंता का कारण बन गया है। दीपावली के एक दिन बाद सोमवार को मौजूदा सत्र में पहली बार वायु गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गई। केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ''उम्मीद करता हूं कि प्रदूषण क्रिकेट के रास्ते में नहीं आएगा। प्रदूषण कम करने के लिए हम चार नवंबर से सम-विषम योजना भी लागू कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा,''मैंने देखा है कि इस सत्र में मैचों का आयोजन किया गया है। दिल्ली में मैच खेला जाना चाहिए।''

दिसंबर 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम को इसी मैदान पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। तब इस मैदान को फिरोजशाट कोटला के नाम से जाना जाता था। श्रीलंका के खिलाड़ी प्रदूषण से बचाव करने वाले मास्क पहनकर भी उतरे थे लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी बीमार हो गए थे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते पीटीआई से कहा था, ''हमने दिवाली के बाद दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण को ध्यान में रखा है लेकिन मैच में एक हफ्ते का समय है इसलिए हमें उम्मीद है कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य से संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।''

भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए बीसीसीआई द्वारा अपनाई जाने वाली रोटेशन नीति और मेहमान टीम के यात्रा कार्यक्रम के कारण बोर्ड को दौरे का पहला मैच दिल्ली में कराने के लिए बाध्य होना पड़ा और अब क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि शहर की खराब वायु गुणवत्ता दिन-रात्रि के इस मैच में कोई मुद्दा नहीं बनेगी।

Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 14:02 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+